'हमारे कार्यकर्ता Amit Shah के शब्दों को समझ नहीं पाए'- Sanjay Nishad | UP Election
ABP News Bureau | 21 Dec 2021 08:17 PM (IST)

निषाद समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए यूपी सरकार ने केंद्र को चिट्ठी लिखी है. इसपर बात करते हुए संजय निषाद ने कहा कि इसकी मांग काफी दिनों से हो रही थी कि मझवार समाज को उसका हक दिया जाए, लेकिन वो हो नहीं पा रहा था. हम कोई नया आरक्षण नहीं मांग रहे...पहले से ही मझवार समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किया हुआ है. हम चाहते हैं कि उसे एक्सप्लेन किया जाए.