Sanjay Nishad बोले - UP में डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें निषाद बहुल, बीजेपी से मांगी है 160 सीटें
ABP News Bureau | 23 Jun 2021 11:58 AM (IST)

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से हाल में मुलाकात करके लौटे निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में खुद को उपमुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किए जाने की मांग की है. निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी जातियों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं इसलिए बीजेपी को 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुझे उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर देनी चाहिए.