Sanjay Nishad ने की बड़ी मांग, विधानसभा चुनाव में BJP बनाए Deputy CM का चेहरा
ABP News Bureau | 23 Jun 2021 11:35 AM (IST)

यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक है. ऐसे में चुनावी सरगर्मी भी तेज हो गई है. इसी बीच सत्ताधारी दल बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी ने बड़ी मांग कर दी है. निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में खुद को डिप्टी सीएम का चेहरा बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि चुनाव में अगर बीजेपी उन्हें डिप्टी सीएम का चेहरा बनाती है तो इससे फायदा मिलेगा और हमारी सरकार बनेगी.