Gyanvapi पर Sangeet Som का विवादित बयान- 'जो 92 में हुआ, वो 22 में भी होगा'
ABP News Bureau | 10 May 2022 11:22 PM (IST)

इस समय देश के 3 हिस्सों में गर्मा-गर्मी बनी हुई है. Gyanvapi से लेकर Taj Mahal तक बवाल छिड़ा हुआ है. ऐसे में कुतुब मीनार को लेकर भी विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. मंगलवार को हिंदू संगठनों से जुड़े लोग आज हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए कुतुब मीनार पहुंचे थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. लोगों ने कुतुब मीनार के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया है. यूनाइटेड हिंदू फ्रंट का दावा है कि कुतुब मीनार विष्णु स्तंभ है. इसी बीच BJP नेता Sangeet Som का एक विवादित बयान सामने आया है जिसमें उन्हें यह कहते सुना गया है कि 'जो 92 में हुआ, वो 22 में भी होगा' , इस बयान के पीछे का समीकरण जानने के लिए देखिए पूरी वीडियो