SandeshKhali Latest News: 2 विधायकों के साथ नाव से संदेशखाली पहुंचे शुभेन्दु अधिकारी | Breaking
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 20 Feb 2024 07:21 PM (IST)
संदेशखाली केस में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की शुरुआती जांच बैठ गई है. सूत्रों की ओर से मंगलवार (20 फरवरी, 2024) को बताया गया कि जल्द इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा सकती हैं. फिलहाल जांच एजेंसी मामले के आरोपी शाहजहां शेख की तलाश में जुटी है. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शुभेन्दु अधिकारी को कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली में जाने की इजाजत दे दी. इससे पहले उन्हें पुलिस ने जाने से रोक दिया था, जिसके बाद वह धरने पर बैठ गए थे.