Sandeshkhali Case: संदेशखाली जा रहे थे BJP नेता, धारा 144 का हवाला देकर पुलिस ने रोका | West Bengal
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 16 Feb 2024 01:36 PM (IST)
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई हिंसा को लेकर सियासी घमासान जारी है. इस बीच बीजेपी नेताओं को घटना वाली जगह पर जाने से रोका गया है. उन्हें कहा गया की इलाके में धारा 144 लगी है और इस वजह से वो वहां नहीं जा सकते. दरअसल, पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले का संदेशखाली लगातार चर्चा में है. यहां की स्थानीय महिलाओं ने पिछले दिनों टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर यौन उत्पीड़न और जमीन पर कब्जे करने का आरोप लगाया था. महिलाओं के आरोप काफी गंभीर थे.