Sandeshkhali Case: बीजेपी के कमेटी की टीम को संदेशखाली जाने से रोका गया, धरने पर बैठे बीजेपी नेता
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 16 Feb 2024 01:45 PM (IST)
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी की ओर से गठित कमेटी को संदेशखाली पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया है. शुक्रवार (16 फरवरी) को कमेटी संदेशखाली जा रही थी. इन नेताओं को धारा-144 का हवाला देकर रोका गया है. दरअसल, यहां महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न और हिंसा की घटना की जांच के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार (15 फरवरी) को छह सदस्य एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया था.