Sandeshkhali Case: संदेशखाली में Fact Finding Committee को रोके जाने से भड़की BJP
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 16 Feb 2024 07:29 PM (IST)
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी की ओर से गठित कमेटी को संदेशखाली पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया है. शुक्रवार (16 फरवरी) को कमेटी संदेशखाली जा रही थी. इन नेताओं को धारा-144 का हवाला देकर रोका गया है.