Sandeep Chaudhary : Rahul Gandhi या Nitish Kumar विपक्ष का चेहरा कौन ? | | INDIA Alliance | Breaking
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 15 Dec 2023 10:01 PM (IST)

इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक 19 दिसंबर को होने वाली है. यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इससे पहले तीन बैठकें हो चुकी हैं. चौथी बैठक में सभी पार्टियों की मांग है कि सीट शेयरिंग पर बात हो. कुछ दिनों पहले बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी मांग की थी कि अब जो इंडिया गठबंधन की बैठक हो उसमें सीट शेयरिंग की बात होनी चाहिए कि कौन कहां से कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. शुक्रवार (15 दिसंबर) को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान इस बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने तंज कसा है.