Sandeep Chaudhary : SIR में हेरा-फेरी...TMC के साथ खेला? | Derek O'Brien |TMC Vs ECI | BJP | Bengal
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 09 Apr 2026 08:55 PM (IST)

दिल्ली में चुनाव आयोग (ECI) के गलियारों से लेकर बंगाल के चुनावी मैदान तक, 'ममता बनाम ज्ञानेश' की इस जंग ने लोकतंत्र के उत्सव को एक कड़वे विवाद में बदल दिया है..जब बंगाल में निष्पक्ष चुनाव की मांग लेकर TMC का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुँचा, तो किसी ने नहीं सोचा था कि मुलाकात का अंत 'गेट लॉस्ट' (Get Lost) के साथ होगा...डेरेक ओ'ब्रायन का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने ममता बनर्जी के 9 पत्रों का जवाब देने के बजाय उन्हें कमरे से बाहर जाने को कह दिया। वहीं, चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि TMC नेताओं ने आयोग के भीतर चिल्लाकर और अमर्यादित व्यवहार कर संवैधानिक संस्था की गरिमा को ठेस पहुँचाई है।