Nawab Malik के हर आरोप पर सुनिए Sameer Wankhede की पत्नी का जवाब
ABP News Bureau | 26 Oct 2021 11:22 PM (IST)

यूपीएससी के लिए जाति-प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा, ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट के नहीं मिलने, शादी के लिए धर्म-परिवर्तन, समीर वानखेड़े पर दुबई और मालदीव जाकर फिल्म सितारों से वसूली करने, किरण गोवासी के बॉडीगार्ड प्रभाकर सइल द्वारा शाहरुख खान से 25 करोड़ की उगाही कर 8 करोड़ रुपये वानखेड़े को दिये जाने के इल्जाम समेत हर आरोप का पुरजोर तरीके से Sameer Wankhede की पत्नी ने जवाब दिया. उन्होंने इसे वानखेड़े परिवार पर निजी तौर पर हमला करने और ओछी तरह के इल्जामात लगाये जाने की राजनीति करने का बात करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया.