Sameer Wankhede को गिरफ्तारी का डर, इसलिए खटखटाया अदालत का दरवाजा: Mazid Menon
ABP News Bureau | 28 Oct 2021 05:36 PM (IST)

मुंबई हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट माजिद मेनन ने कहा कि समीर वानखेडे डर चुके हैं इसीलिए उन्होंने अपनी गिरफ्तारी से पहले अदालत का दरवाजा खटखटाया है. समीर वानखेडे जैसे एक सीनियर ऑफिसर को इस तरह से अदालत का दरवाजा खटखटाना यानी राज्य सरकार पर उन्हें भरोसा नहीं है यह उन्हें शोभा नहीं देता है शायद वो डरे हुए हैं इसीलिए उन्होंने कोर्ट में अर्जी दी थी कि उनकी गिरफ्तारी से पहले उन्हें बताया जाए