Aryan Khan Drugs Case : Nawab Malik का वार, परिवार का पलटवार
ABP News Bureau | 26 Oct 2021 02:26 PM (IST)

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस की जांच कर रहे एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के ऊपर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट समेत कई आरोप लगाए. नवाब मलिक ने कहा कि झूठे सार्टिफिकेट के आधार पर समीर वानखेड़े ने नौकरी पाई है. इसके बाद समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति वानखेड़े ने नवाब मलिक के सारे दावे को झूठा करार दिया है.