Sameer Wankhede की जगह आर्यन खान केस में जांच करने वाले Sanjay Singh कौन हैं?
ABP News Bureau | 06 Nov 2021 09:27 AM (IST)

ड्रग्स केस की जांच से मुंबई जोन के एनसीबी डायरेक्टर समीर वानखेड़े को बाहर कर दिया गया है. उन्होंने इस मामले की जांच शुरू तो काफी तेजी से की थी, आर्यन खान की गिरफ्तारी भी हो गई थी, लेकिन अब उन्हें केस से अलग कर दिया गया है. उनकी जगह एनसीबी के SIT हेड संजय सिंह को बुलाया जा रहा है. वे शनिवार को दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होंगे.