मुंबई हाईकोर्ट से Sameer Wankhede को मिली राहत, लेकिन बढ़ सकती हैं मुश्किलें | नमस्ते भारत
ABP News Bureau | 29 Oct 2021 09:44 AM (IST)

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले (Mumbai Cruise Drugs Case) में अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को जमानत मिल गई. दूसरी तरफ एनसीबी (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. खुद को घिरता देख उन्होंने कोर्ट की शरण ली है,जहां से उन्हें फिलहाल राहत मिल गई है. लेकिन मामला अभी और पेचीदा होने का अंदेशा है.