Cruise Drugs Case: आर्यन को मिली क्लीनचिट के बाद समीर वानखेड़े के साथ अब क्या होगा?
ABP News Bureau | 27 May 2022 11:14 PM (IST)
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले (Aryan Khan Drugs Case) में मामले के जांच अधिकारी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में आर्यन खान समेत 6 लोगों को दोषी नहीं पाया और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत न मिलने की बात कह कर छोड़ दिया.