कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर BJP ने साधा निशाना
ABP News Bureau | 28 Sep 2021 01:57 PM (IST)

छात्र नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवानी मंगलवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। इन दोनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं प्रवक्ता संबित पात्रा ने निशाना साधा है। पात्रा ने कहा कि आज 'कांग्रेस और टुकड़े-टुकड़े गैंग का विलय हो रहा है।' भाजपा नेता ने कहा कि कन्हैया कुमार को पार्टी में शामिल करने के लिए कांग्रेस ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' का दिन चुना है।