Uttar Pradesh : ब्राह्मण वोटरों को मनाने के लिए Samajwadi Party करेगी ब्राह्मण सम्मेलन
ABP News Bureau | 25 Jul 2021 05:19 PM (IST)

ब्राह्मण वोटरों को लेकर यूपी में राजनैतिक संग्राम छिड़ गया है. होड़ मची है पंडितों का असली शुभचिंतक बनने और बताने की .. अब समाजवादी पार्टी ने भी ब्राह्मणों को अपना बनाने के लिए लंबी चौड़ी प्लानिंग कर ली है.. अगले महीने से पार्टी हर ज़िले में ब्राह्मण सम्मेलन करेगी.. जिसका नाम बाद में तय होगा. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जाति के नाम पर कोई राजनैतिक कार्यक्रम करने पर रोक लगा रखी है. इसीलिए बीएसपी ने भी अपने ब्राह्मण सम्मेलन को प्रबुद्ध सम्मेलन का नाम दिया है ..