Loksabha Election 2024: सैम पित्रोदा ने एकबार फिर कांग्रेस को फंसा दिया ? | ABP News | Breaking
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 09 May 2024 12:37 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के बीच एक बार फिर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा की नस्लीय टिप्पणी के बाद बीजेपी ने इसे चुनावी मुद्दा बना लिया है और लगातार कांग्रेस पर हमलावर है. ऐसा पहली बार नहीं है, जब उन्होंने इस तरह के विवादित बयान दिए हैं. विवाद बढ़ने पर सैम पित्रोदा ने बुधवार (8 मई) को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस ने उनका इस्तीफा तत्काल स्वीकार भी कर लिया.