सलमान रूश्दी को उनकी किताब को लेकर मिलती रही हैं धमकियां
ABP News Bureau | 12 Aug 2022 10:38 PM (IST)

सलमान रुश्दी पर हमले को लेकर कई हस्तियों ने ट्वीट कर चिंता जताई है. लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर लिखा कि, "मुझे अभी पता चला कि न्यूयॉर्क में सलमान रुश्दी पर हमला हुआ था. मैं सचमुच स्तब्ध हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा. वह पश्चिम में रह रहे हैं और 1989 से उसकी रक्षा की जा रही है. यदि उन पर हमला किया जाता है तो इस्लाम की आलोचना करने वाले किसी भी व्यक्ति पर हमला किया जा सकता है. मैं चिंतित हूं."