Salman Rushdie Attacked: सलमान पर न्यूयॉर्क में जानलेवा हमला, कार्यक्रम के दौरान मंच पर चाकू से अटैक
ABP News Bureau | 12 Aug 2022 09:45 PM (IST)
लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान जानलेवा हमला हुआ है. कार्यक्रम के दौरान मंच पर सलमान रुश्दी पर चाकू से अटैक किया गया है. हमलावर ने सलमान रुश्दी को मुक्के भी मारे हैं. 75 वर्षीय सलमान रुश्दी इस कार्यक्रम में लेक्चर देने वाले थे. हमले में घायल सलमान रुश्दी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. वहीं हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है.