Salman Khan ने विदेश से मंगाए Oxygen Concentrators, जरूरतमंदों को मुफ्त में बांटेंगे
ABP News Bureau | 20 May 2021 09:34 AM (IST)

सलमान खान पिछले साल कोरोना काल में लगे लॉकडाउन से ही जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं. सलमान खान अब कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए मुफ्त में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स देकर उनकी मदद करेंगे. ऐसे 650 कंसंट्रेटर्स की खेप आज रात तक मुंबई पहुंच चुकी है.