'एक साल तक सांसदों का वेतन 30% कटेगा, दो साल तक नहीं मिलेगी सांसदनिधी'- Modi cabinet
ABP News Bureau | 06 Apr 2020 04:40 PM (IST)

मोदी सरकार ने कोरोना महामारी के बीच दो बड़े फैसले लिए हैं कि सांसदों की सैलरी में तीस फीसदी की कटौती की जाएगी. ये कटौती एक साल के लिए होगी. वहीं इसके साथ ही दो साल के लिए सांसदों को सांसद निधि का पैसा नहीं मिलेगा. दो साल में हर सांसद को दस करोड़ रुपये मिलते थे.