Ayodhya: मंदिर पर संतों में शह-मात का खेल जारी
shubhamsc | 18 Nov 2019 01:57 PM (IST)
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जनता में सद्भाव बना रहा, लेकिन मंदिर निर्माण को लेकर संतों में ही घमासान मच गया। एक ऑडियो वायरल होने के बाद संतों का झगड़ा जगजाहिर हो गया । मामला उस ट्रस्ट पर दावेदारी का है, जो मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी संभालेगा। हालांकि ये ट्रस्ट अभी बना नहीं है, लेकिन उसको लेकर संतों के अलग-अलग गुट साफ नजर आने लगे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे मंदिर का ट्रस्ट कोई शतरंज का खेल है, और हर संत अपनी गोटी आगे बढ़ाने में लगा हुआ है.