Saina Nehwal बोलीं- 'PM Modi दिन रात काम करते हैं, वह मुझे बहुत पसंद है'
ABP News Bureau | 29 Jan 2020 02:21 PM (IST)
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज पार्टी में शामिल होने के बाद बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात की. बीजेपी में शामिल होने पर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जिस तरह से दिन रात काम करते हैं, वह मुझे बहुत पसंद है. मुझे देश के लिए कुछ करना पसंद है और भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो देश के लिए अच्छा काम कर रही है, मुझे पार्टी में शामिल होने की खुशी है.