सैफ अली खान का 'इंडियानामा'...महाभारत क्यों भूल गये छोटे नवाब ? Master Stroke
ABP News Bureau | 21 Jan 2020 10:21 PM (IST)

सैफ अली खान, जिन्हें छोटे नवाब भी कहते हैं, इन दिनों विवादों में हैं. सैफ को लेकर ये विवाद इसलिये हुआ है क्योंकि उनका कहना है कि अंग्रजों से पहले भारत यानी इंडिया का अस्तित्व ही नहीं था. अब ये बात समझ में नहीं आती कि सैफ ने ऐसा क्यों कहा. क्या उन्हें इतिहास का ज्ञान नहीं है या वो जानबूझकर विवाद खड़ा करना चाहते हैं. ये बात हर उस भारतीय को चुभने वाली है जिसने बचपन से सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर मौर्य वंश और मुगल वंश तक भारतवर्ष का इतिहास पढ़ा है. सैफ अली खान को सीख दी जा रही है कि अगर वो इतिहास की किताब नहीं पढ़ पाये तो कम से कम गूगल पर सर्च ही कर लेते.