सत्ता में साथ नहीं तो इसका मतलब ये नहीं कि रिश्ता टूट गया- Modi-Uddhav की मुलाकात पर सामना में लेख
ABP News Bureau | 09 Jun 2021 11:05 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की वन टू वन मुलाकात करीब 30 मिनट चली. उद्धव ठाकरे के प्रधानमंत्री के आवास पर पहुंचने के तुरंत बाद पीएम और उद्धव एक साथ बैठे. बाद में अशोक चव्हाण और अजित पावर को बैठक में बुलाया गया. ठाकरे ने कहा कि हम भले ही राजनीतिक रूप से साथ नहीं हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हमारा रिश्ता टूट चुका है. मैं कोई नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था तो अगर मैं पीएम से अलग से मिलता हूं तो इसमें कुछ गलत नहीं होना चाहिए. शिवसेना के सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात का मतलब ये बताना था कि शिवसेना का साथ बीजेपी ने जहां छोड़ा था, शिवसेना आज भी वहीं खडी है.