Russia Ukraine War: Putin की बेटियों पर अमेरिका ने लगाए कड़े प्रतिबंध
ABP News Bureau | 07 Apr 2022 10:32 AM (IST)

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार जंग जारी है. यूक्रेन में जंग के बीच अमेरिका और रूस में मतभेद पहले से काफी अधिक गहरा गए हैं. इस बीच यूक्रेन पर लगातार हमले को लेकर अमेरिका और यूरोपीय संघ के देशों का रूस के खिलाफ रवैया और सख्त होता जा रहा है. अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. व्हाइट हाउस ने पुतिन की बेटियों के साथ ही बुधवार को रूस के टॉप पब्लिक और प्राइवेट बैंकों पर भी प्रतिबंध की घोषणा की है. नए प्रतिबंधों में पुतिन की पूर्व पत्नी ल्युडमिला शक्रेवनेवा और दो बेटियों मारिया और कैटेरीना को निशाना बनाया गया है.