Russia Ukraine War: Ukraine में रॉकेट हमले में 30 लोगों की मौत
ABP News Bureau | 08 Apr 2022 03:03 PM (IST)

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 44वां दिन है. लेकिन इसके खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रह हैं. रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए है. आज शुक्रवार को रूस ने यूक्रेन के पूर्वी शहर क्रामाटोर्स्क में एक रेलवे स्टेशन पर रॉकेट से हमला किया है. इस हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत होने की खबर है. 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं