Belarus में युद्धाभ्यास जारी रखेगा Russia, देखें Russia - Ukraine विवाद से जुड़ी बड़ी खबर
ABP News Bureau | 21 Feb 2022 08:21 AM (IST)

रूस ने रविवार को यूक्रेन की उत्तरी सीमाओं के पास सैन्य अभ्यास का विस्तार किया. वहीं, पूर्वी यूक्रेन में सैनिकों और रूस समर्थित अलगाववादियों के बीच गोलाबारी से हमले की आशंका और बढ़ गई है. बेलारूस के रक्षा मंत्री विक्टर ख्रेनिन ने कहा है कि यूक्रेन को लेकर बढ़ते तनाव के कारण रूसी सैनिकों के साथ उनके देश का संयुक्त अभ्यास जारी रहेगा.