Russia की Perm University में अंधाधुंध फायरिंग, 8 छात्रों की मौत
ABP News Bureau | 20 Sep 2021 02:29 PM (IST)

रूस की एक यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है. रूस के पर्म में पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग की. गोली से बचने के लिए छात्रों और टीचर्स ने खुद को कमरे में बंद कर लिया. बचने के लिए कुछ लोगों ने बिल्डिंग से छलांग भी लगा दी. हमलावर को मार गिराया गया है. बताया जा रहा है कि हमलावर इसी पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी का छात्र हो सकता है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.