Russia ने ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए सीजफायर का किया एलान, जानें कैसे मिलेगी भारतीयों को मदद
ABP News Bureau | 05 Mar 2022 01:20 PM (IST)

रूस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए सीजफायर का एलान कर दिया है. भारतीय समय के अनुसार 11.30 सीजफायर लागू होगा. हालांकि ये केवल यूक्रेन के दो शहरों में लागू होगा. ये दो शहर मारियुपोल और वोल्नोवाखा हैं जहां सीजफायर को लागू किया जाएगा. बता दें, जंग के बीच ये बड़ी पॉजिटिव खबर मानी जा सकती है क्योंकि इससे भारतीयों को निकलने में खास मदद मिलेगी.