पूरी तरह बंद हुआ Rudraprayag हाईवे, देखिए अभी तक की सभी बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में | Top News
ABP News Bureau | 11 Aug 2023 08:55 AM (IST)

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी एक बार फिर से ठीक साबित हो रही है. लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं तो जगह-जगह लैंडस्लाइड से सड़कें बंद हो रही हैं. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड के तरसाली के पास लैंडस्लाइड होने से लगभग 60 मीटर लंबी सड़क पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है. इस सड़क पर इतना मलवा आया है कि से हटाने में 2 से 3 दिन लग सकते हैं. फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और सड़क को खोलने का प्रयास किया जा रहा है.