Loud Speaker पर अजान को लेकर विवाद जारी, MNS की बड़ी चेतावनी
ABP News Bureau | 16 Apr 2022 07:31 PM (IST)

आज हनुमान जयंती है और देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग पार्टियां इस अवसर पर सियासी पाठ कर रही हैं। दिल्ली में बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने हनुमान चालीसा पाठ किया... महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने भी हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा पाठ किया। जबकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक और प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भी हनुमान आरती की। वहीं पुणे में MNS चीफ राज ठाकरे हनुमान मंदिर पर बड़ा कार्यक्रम कर रहे हैं। आपको यहा दिला दें लाउडस्पीकर विवाद की शुरुआत राज ठाकरे ने ही की थी जब इन्होंने महाराष्ट्र सरकार को 3 मई तक सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया।