BJP Nabanna March: बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कई जगह झड़प, गाड़ी में आग लगाई
ABP News Bureau | 13 Sep 2022 08:15 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को बीजेपी (BJP) ने 'नबन्ना अभियान' चलाया है. इस दौरान बंगाल में भारी बवाल हुआ. राज्य में कई जगह बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े तो वहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहन में आगजनी की.