Kerala में संघ प्रचारक की हत्या, फरार हैं पांचों हत्यारे | Breaking News
ABP News Bureau | 16 Apr 2022 05:18 PM (IST)

केरल के पलक्कड़ में शनिवार दोपहर एक घटना में आरएसएस के एक नेता की हत्या कर दी गई. आरएसएस नेता की पहचान पूर्व शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्रीनिवासन के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल श्रीनिवासन को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.