RSS प्रमुख Mohan Bhagwat ने फिर उठाई जनसंख्या नीति की बात; OTT पर लगाम लगाने को भी कहा
ABP News Bureau | 15 Oct 2021 11:11 AM (IST)

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सर संघचालक (आरएसएस) मोहन भागवत ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को एक के बाद एक कई संदेश दिए. संघ के 96वें स्थापना दिवस के मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हमें विभाजन का दर्द मिला. विभाजन की टीस अभी तक नहीं गई है. उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ियों को इतिहास के बारे में जानना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी को यह बताया जा सके कि देश के लिए बलिदानियों ने सबकुछ कुर्बान कर दिया.