RSS ने फिर उठाए अजित पवार पर सवाल | Maharashtra News | Ajit Pawar | BJP | Uddhav Thackeray
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 17 Jul 2024 06:23 PM (IST)
महाराष्ट्र बीजेपी को RSS की फिर नसीहत..अजित पवार से गठबंधन पर सवाल उठाए.. 'अजित से गठबंधन के कारण BJP का खराब प्रदर्शन'. ऑर्गेनाइजर में भी गठबंधन पर उठाए थे सवाल...RSS से जुड़ी पत्रिका ने फिर एक बार महाराष्ट्र में बीजेपी के अजीत पवार के साथ गठबंधन पर आपत्ति जताई। आरएसएस से जुड़ी मराठी पत्रिका विवेक में लिखा गया है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन खराब इसलिए रहा क्योंकि बीजेपी ने अजीत पवार के साथ गठबंधन किया है। पत्रिका के मुताबिक इस गठबंधन से भाजपा कार्यकर्ता असहज महसूस कर रहे थे और बीजेपी की हार का कारण पूछे जाने पर वे सबसे पहले अजीत पवार के साथ गठबंधन को जिम्मेदार ठहराते हैं।