Kabul Airport के पास दागे गए Rocket, एयरपोर्ट के डिफेंस सिस्टम ने किया नाकाम | Afghanistan Crisis
ABP News Bureau | 30 Aug 2021 02:14 PM (IST)

अफगानिस्तान में हालात लगातार खराब बने हुए हैं. सोमवार सुबह काबुल एयरपोर्ट के पास स्थित एक इलाके में अचानक कई रॉकेट आकर गिरे. चश्मदीदों ने अलग-अलग जगहों पर धुएं का गुबार उठते देखे हैं. अमेरिका ने भी रॉकेट हमले की पुष्टि की है. व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा है कि एयरपोर्ट पर ऑपरेशन निर्बाध रूप से जारी है. ये हमला ऐसे वक्त में हुआ है, जब अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी हो रही है.