RLD प्रमुख Ajit Singh का Corona से निधन
ABP News Bureau | 06 May 2021 11:14 AM (IST)

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह का कोरोना से निधन हो गया है. 82 साल के अजित सिंह कोरोना संक्रमित थे. मगंलवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया. ये खबर उनके बेटे जयंत चौधरी ने ट्वीट कर दी है.