Bihar Politics: बिहार के ओपिनियन पोल पर आरजेडी ने दिया बयान
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 25 Dec 2023 01:00 PM (IST)
लोकसभा चुनाव 2024 की उलटी गिनती शुरू हो गई है. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है और अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. बिहार में भी राजनीतिक दलों का फोकस बढ़ गया है. जहां बीजेपी के दिग्गज नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए हुंकार भर दी ह. वहीं I.N.D.I.A गठबंधन बीजेपी को हराने का दम भर रहा है.