बिहार में ऐसा क्या हुआ कि RJD ने NDA को दी सरकार बचाने की चुनौती?
ABP News Bureau | 12 Jun 2021 10:05 AM (IST)

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी से मिलने के लिए शुक्रवार को बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विधायक तेज प्रताप यादव उनके आवास पहुंचे. इस दौरान दोनों ने बंद कमरे में करीब एक घंटे तक बैठकर बातचीत की है. इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है.