Rita Bahuguna Joshi Interview: SP, BSP या Congress.. BJP के लिए सबसे बड़ा खतरा कौन? | UP Election
ABP News Bureau | 28 Nov 2021 06:08 PM (IST)

प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि इलाहाबाद का नाम तो बदला हैं लेकिन साथ ही साथ यहां और भी कई बदलाव आये हैं. फ्लाईओवर, सड़क, पानी, बिजली सब सुविधाएं बनाई गयी हैं. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा ही जमीन से जुडी रही हूं क्योंकि मेरे माता-पिता दोनों जमीनी थे. जब तक मैं विश्वविद्यालय में थी तब भी मैं रिक्शा से चलती थी, भले ही मेरे पिता मंत्री थे. इसलिए, मैं ग्राउंडेड होना सबसे बड़ी उपलब्धि मानती हूं और आज मुझे प्रयागराज के लोगों से जितना प्यार और सम्मान मिलता है, उसका कारण यही है कि मैं उनमें से एक हूं.
रीता बहुगुणा जोशी ने यूपी चुनाव को लेकर भी विस्तार से बात की.