Petrol-Diesel की बढ़ती कीमतों से हाहाकार, ट्रांसपोटरों की हालत खराब
ABP News Bureau | 01 Nov 2021 09:29 AM (IST)

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने हर किसी को परेशान कर रखा है. जिनका पेट्रोल-डीजल से सीधा वास्ता नहीं है, उन पर भी रोज-रोज बढ़ते दाम का असर पड़ रहा है. आवाजाही से लेकर, रोजमर्रा की हर चीज महंगी होती जा रही है. अब हाल ये है कि बढ़ती महंगाई से कई लोगों का कामकाज ठप पड़ गया है.