किंग चार्ल्स-III से मुलाकात के बाद Rishi Sunak को दिया जाएगा PM का ताज | Britain News
ABP News Bureau | 25 Oct 2022 11:23 AM (IST)

ब्रिटेन के नेतृत्व के लिए ऐतिहासिक दौड़ में कंजरवेटिव पार्टी के चुने गए नए नेता ऋषि सुनक आज (25 अक्टूबर) महाराजा चार्ल्स तृतीय से मिलकर देश के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे. निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस मंगलवार सुबह 10 डाउनिंग स्ट्रीट (प्रधानमंत्री का आवास-सह-कार्यालय) में अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगी, इसके बाद वह 73 वर्षीय महाराजा को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा देने के लिए बकिंघम पैलेस जाएंगी.