RIP Sidhartha Shukla: महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया को कहा अलविदा
ABP News Bureau | 02 Sep 2021 01:07 PM (IST)

बॉलीवुड जगत से बहुत ही दुखद खबर है. टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की मौत हो गई है. सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है. हार्ट अटैक के बाद आज उन्हें मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई.