अंतरिक्ष यात्रा पर गए रिचर्ड ब्रैनसन धरती पर लौटे, 56 मिनट के सफर में साथ थीं शीरिषा बांदला
ABP News Bureau | 11 Jul 2021 11:14 PM (IST)

अंतरिक्ष यात्रा पर गए अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन वापस धरती पर लौट आए हैं. खास बात ये रही है कि ब्रैनसन अपने साथ पांच सदस्यों को भी अंतरिक्ष में लेकर गए थे. इसमें भारतवंशी शीरिषा बांदला भी शामिल थीं. ये पूरा सफर करीब 56 मिनट का रहा. इसमें से वे सिर्फ चार मिनट ही अंतरिक्ष में रहे. भारतीय समय के मुताबिक सवा आठ बजे उनके विमान ने उड़ान भरी.