Telangana New CM: शपथ लेने से पहले दिल्ली पहुंचे रेवंत रेड्डी, होंगे तेलंगाना के नए सीएम
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 06 Dec 2023 09:44 AM (IST)

Revanth Reddy CM: तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी होंगे. रेड्डी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार (7 दिसंबर) को होगा. इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई नेता मौजूद रहेंगे.
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार (3 दिसंबर) को कहा कि रेवंत रेड्डी पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए हैं. उन्होंने पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ''कांग्रेस विधायक दल की बैठक सोमवार (4 दिसंबर) को हैदराबाद में हुई. कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार सहित अन्य नेता मीटिंग में शामिल हुए.