दिसंबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 7.35%, तो खाद्य महंगाई दर बढ़कर हुई 14.12%
ABP News Bureau | 13 Jan 2020 06:15 PM (IST)

महंगाई के मोर्चे पर बुरी ख़बर आई है. दिसंबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 7.35 फीसद हो गई है. इससे पहले नवंबर महीने में खुदरा महंगाई दर 5.54 फीसद थी. महंगाई बढ़ने के पीछे खाने पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी है. खाद्य महंगाई दर बढ़कर हुई 14.12 फीसदी हो गई है. नवंबर में यह 10.01 फीसदी थी.