Cyclone Tauktae : Oil rig के 2 बार्ज समंदर में बहे, Helicopter से जारी है Rescue Operation
ABP News Bureau | 18 May 2021 12:02 PM (IST)

सोमवार को जब ताउते तूफान मुंबई से गुजरा था, उस वक्त एक जहाज 'बार्ज P305' मुंबई हाई में फंस गया था. इस जहाज पर कुल 273 लोग सवार थे. अब इस जहाज के डूबने की खबर सामने आई है. बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 146 लोगों को बचा लिया गया है. हालांकि जहाज में सवार बाकी 171 लोगों को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है.